शनिवार, 7 सितंबर 2024

बम और मिसाइलो के दिमाग नही होता

बम और मिसाइलो के दिमाग नही होता 
बम और मिसाइलो के दिल भी नही होता 
नही जानते बम की वो क्या करते है 
लाशे देख कर मिसाइलों के आसू नही निकलते 
इन्हे नही पता कि घर या बस्ती कैसे बसती है 
कोई हथियार इंसान को नहीं पहचानता है 
इनके धमाके ये खुद नही सुन पाते है 
फट जाने पर उनके खून नही निकलता है 
पर इन्हे चलाने वाले हाथ तो सब जानते है ।

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें