कभी कभी जीवन मे कुछ खिल उठता है
जब निकालने पड़ते है
आलमारी से कुछ और बर्तन निकालना
पर
कुछ टूट कर पिघल जाता है
जब उसी आलमारी में
फिर वे बर्तन वापस रखे जाते है
आना और जाना ही जीवन का सच है
उससे भी बड़ा सच है
कि इंसान अकेला है ।
पहचान उन सभी का मंच है जो जिंदगी को जीते नहीं जीने का निर्वाह करते है .वे उन लोगो में नहीं है जिन्हें जीवन मिला है या जीने का मकसद उनके साथ रहता है .बस जीने और घिसटने के बीच दिल वालो की कलम से और दिल से जो निकल जाता है वही कविता है .पहली कविता भी तों आंसू से निकली थी .आंसू अपने दर्द के हो या समाज के ,वे निकलेंगे तों कविता भी निकलेगी और वही दिलवालो की ;पहचान ;है
कोई टिप्पणी नहीं :
एक टिप्पणी भेजें