गुरुवार, 18 मई 2023

कोई नही है कोई नही है कोई नही है

अपनी चाहत अपनी तमन्ना बस उनकी है 
इसमें अपना कुछ भी नही है
ये उनको बतलाए कौन
कोई नही है कोई नही है कोई नही है 
अपने आंसू ,अपनी तडपन बस अपना है 
इसमें उनका कुछ भी नही है 
मेरा दर्द दिखाए कौन 
कोई नही है कोई नही है कोई नही है 
किसको जाकर गीत सुनाऊं 
किससे अपना मन बहलाऊ 
किसको दामन चाक दिखाऊं 
कोई नही है कोई नही कोई नही है 
उनको ये सब बतलाए कौन
उनको पता बताए कौन 
या उनके घर पहुंचाए कौन 
कोई नही है कोई नही है कोई नही है 

( बाद में पूरा करने की कोशिश करता हूं)

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें