शनिवार, 11 जनवरी 2020

जिन्दगी क्या है

जिन्दगी क्या है 
उनसे तो 
पूछ भी नही सकते 
जो भस्म हो गये 
जब चलती बस 
बन गयी आग का गोला 
पैर थे 
पर भाग नही पाये 
हाथ थे 
पर 
आग बुझा नही पाये
हा 
उनसे पूछ सकते है 
जो 
कूदने मे कामयाब हो गये 
या 
उनसे जो तमाशबीन थे 
और 
मदद नही कर पाये 
तो वीडियो बनाने लगे 
कि 
बता सके 
कि 
जिन्दगी क्या है । 

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें