सोमवार, 16 अक्तूबर 2023

आखिर ये जंग क्यो ?

आखिर ये जंग क्यो ?

कम या ज्यादा 
बर्बाद दोनो हो रहे है 
रुस भी और युक्रेन भी 
इंसान ही मर रहे है 
रुस मे और युक्रेन मे भी 
एक दूसरे को मारने वाले
एक दूसरे को जानते तक नही है 
पर मारे जा रहे है
एक दूसरे को 
टूट रहे है घर,पुल,सड़के
कारखाने ,स्कूल और अस्पताल 
बन रहा है मलवे का ढेर 
सिंचित हो रही है 
लहू से जमीन दोनो की
जंग ने हमेशा लहू पिया 
और 
तबाह किया सब कुछ 
जंग नही थी तब क्या नही था
जंग से क्या मिला है  
आखिर ये जंग क्यो ?

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें